मनासा। शनिवार सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक मनासा जनपद पंचायत कार्यालय सभा कक्ष में शासन कि समस्त योजनाओं को लेकर ब्लाक स्तर पंचायत सचिव व रोजगार सहायक सचिव की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान एसडीएम पवन बारिया ने मनरेगा में लेबर नियोजन, प्रधानमंत्री आवास निर्माण,संबल अनुग्रह सहायता राशि, विश्वकर्मा योजना, प्राप्त आवेदन, शौचालय भुगतान, जियोटेक, जीपीडीपी, साथ ही आगामी वर्ष में नवीन निर्माण कार्यों पर चर्चा की। बैठक के दौरान एसडीम पवन बारिया, जनपद पंचायत एई यादव साहब, पंचायत इंस्पेक्टर विजय कुमार विजयवर्गीय, पीसीओ गोपाल कृष्ण परिहार ,ब्लाक समन्वय अधिकारी मांगीलाल भवर सहित ब्लाक स्तर के सभी पंचायत सचिव रोजगार सहायक सचिव मौजूद रहे।