BREAKING NEWS
KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<     बड़वानी में फिर टला बड़ा हादसा,कसरावद रोड पर.. <<     KHABAR : पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीएलसी काउंसलिंग.. <<     KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अब तक 235.9 मिमी औसत.. <<     BIG NEWS : शाजापुर की बेटी अंजली सौराष्ट्रीय बनीं.. <<     KHABAR : सड़क बनवाने ग्रामीणों ने रास्ते पर बेशरम.. <<     KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<     KHABAR : 94वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG REPORT : जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती और.. <<     KHABAR : एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए साइबर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2025, 10:09 am
KHABAR : पुलिस, प्रशासन और नगरपरिषद के संयुक्त दल द्वारा मक्सी में अवैध मांस की दुकानों पर छापामार कार्रवाई, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस, प्रशासन और मक्सी नगर परिषद के संयुक्त दल द्वारा आज शनिवार शाम मक्सी स्थित पीठ रोड बावड़ी मोहल्ला में अवैध रूप से मुर्गा-मटन बेचने वालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई। दो दुकान संचालकों पर स्पॉट फाइन भी किया।


मक्सी मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री अशफाक खान ने बताया कि पीठ रोड क्षेत्र के रहवासियों की सूचना पर आज शनिवार शाम नायब तहसीलदार श्री जितेंद्र चौरसिया, थाना प्रभारी श्री भीमसिंह पटेल और मुख्य नगर परिषद अधिकारी अशफाक खान के द्वारा दल के साथ यहां के बावड़ी मोहल्ला स्थित फेज चिकन सेंटर संचालक नजर खा पिता अतामोहम्मद खा एवं निजाम पिता शमीम खा की दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई। 


कार्यवाही के दौरान दुकान पर मटन-चिकन बिकता हुआ पाया गया और मुर्गा-मुर्गी का अवैध संग्रहण भी मिला। जिसकी गंदगी से मोहल्ले वाले अत्यधिक परेशान थे। इस दौरान दल द्वारा मौके पर फैज चिकन सेंटर की दुकान को सील किया जाकर 5000 रूपये तथा निजाम पिता शमीम खान की दुकान पर 1000 रूपये का स्पॉट फाइन किया गया।


नायब तहसीलदार श्री जितेंद्र चौरसिया ने बताया कि पूर्व में भी इन दुकानदारो की शिकायत आई थी, जिसपर हमारे द्वारा इन्हें समझाइश देकर धारा 107- 16 के तहत कार्रवाई की गई थी। अब इनके विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की टीम के द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि कोई भी व्यक्ति अपनी पूर्व की शहर की दुकानों बावड़ी मोहल्ला और ब्लडी मोहल्ला में मटन चिकन की दुकान संचालित नहीं करेगा और मटन चिकन के वाहनों को सड़क के किनारे दिन में खड़ा नहीं करेगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी और वाहनों को जब्त किया जा सकता हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE