BREAKING NEWS
KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<     बड़वानी में फिर टला बड़ा हादसा,कसरावद रोड पर.. <<     KHABAR : पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीएलसी काउंसलिंग.. <<     KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अब तक 235.9 मिमी औसत.. <<     BIG NEWS : शाजापुर की बेटी अंजली सौराष्ट्रीय बनीं.. <<     KHABAR : सड़क बनवाने ग्रामीणों ने रास्ते पर बेशरम.. <<     KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<     KHABAR : 94वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG REPORT : जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती और.. <<     KHABAR : एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए साइबर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2025, 12:31 pm
BIG NEWS : जिले की विभिन्न होटलों/रेस्टोरेंट पर हो रहा था घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग, जब अधिकारियों ने दी यहां-यहां दस्तक तो बाजार में मचा हड़कंप, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करने वालों कार्रवाई करें। इसी के तारत्मय में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं होटलों पर कार्रवाई की गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने बताया कि कलेक्टर सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग होटल/रेस्टोरेन्ट में करने की जांच गत दिवस की गई। जांच में 05 प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग किये जाने पर कार्यवाही करते हुये 05 घरेलू उपयोग के गैस सिलेन्डर जप्त किये गये है। 

इन प्रतिष्ठानों से जप्त किए घरेलू सिलेंडर-
कार्रवाई के दौरान कन्नौद के प्रतिष्ठान/होटलों में राजस्थान कचौरी जय भवानी सुपर चाय, महांकल टी स्टॉल, माँ लक्ष्मी दूध डेयरी, साई कृपा चाय सेन्टर पर जप्त की गई। उक्त प्रतिष्ठानों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE