BREAKING NEWS
KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<     बड़वानी में फिर टला बड़ा हादसा,कसरावद रोड पर.. <<     KHABAR : पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीएलसी काउंसलिंग.. <<     KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अब तक 235.9 मिमी औसत.. <<     BIG NEWS : शाजापुर की बेटी अंजली सौराष्ट्रीय बनीं.. <<     KHABAR : सड़क बनवाने ग्रामीणों ने रास्ते पर बेशरम.. <<     KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<     KHABAR : 94वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG REPORT : जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती और.. <<     KHABAR : एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए साइबर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबलपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2025, 12:42 pm
BIG NEWS : बाबा महाकाल के दरबार में इस बार महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु और कर्मचारियों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था, मंदिर काउंटर से मिलेगा पास, नए भवन में एक बार में एक साथ बैठ सकेंगे 5 हजार भक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आएंगे। इस दिन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निरूशुल्क अन्नक्षेत्र में भक्तों के लिए विशेष फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। शिवरात्रि के दिन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों तक भी फलाहार प्रसाद पहुंचाया जाएगा। अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को मौसम के हिसाब से सादा भोजन और फलाहारी प्रसाद दिया जाता है। गर्मियों में दाल-चावल, सादी रोटी और सब्जी परोसी जाती है, जबकि ठंड और बारिश के मौसम में मैन्यू में बदलाव किया जाता है।

महाशिवरात्रि पर विशेष फलाहारी प्रसाद तैयार किया जाएगा, जिसमें साबूदाने की खिचड़ी, आलू की चिप्स, आमटी, साबूदाने की खीर जैसे व्यंजन शामिल होंगे। इसके अलावा, महाकाल के दर्शन करने वाले भक्तों के साथ-साथ महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों तक भी फलाहार पहुंचाने की जिम्मेदारी अन्नक्षेत्र पर है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र के नए दो मंजिला भवन से श्रद्धालुओं को अब और अधिक सुविधा मिल रही है। महालोक पार्किंग के पास बने इस नए भवन में एक बार में पांच हजार श्रद्धालु भोजन कर सकते हैं। मंदिर समिति ने हाल ही में अन्नक्षेत्र की दूसरी मंजिल पर भी भोजन व्यवस्था शुरू की है।

अन्नक्षेत्र में भोजन के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में स्थित काउंटरों और महाकाल लोक के काउंटर से पास जारी किए जाते हैं। श्रद्धालु पास लेकर अन्नक्षेत्र में जाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक 150 कर्मचारियों की टीम श्रद्धालुओं की सेवा में लगी रहती है, जो भोजन तैयार करने, परोसने और सफाई के कार्य करती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE