बुरहानपुर। जिले में कलेक्टर हर्ष सिंह द्वारा गठित राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण सतत् रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त दल द्वारा अरिहंत फर्टिलाईजर बुरहानपुर पर बिल बुक, स्टॉक रजिस्टर, पी.ओ.एस. मशीन का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेट लिस्ट बोर्ड अपडेट नहीं पाया गया एवं उर्वरकों के भौतिक स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर एवं पी.ओ.एस. मशीन से मिलान करने पर अंतर पाया गया। वहीं बुधप्रेम एजेंसी बुरहानपुर के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर तथा गोदाम में स्थित जल घुलनशील उर्वरकों का निरीक्षण किया गया। जल घुलनशील उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उदे्श्य से दोनो फर्माे से रिचफिल्ड फर्टिलाईजर प्रा.लि., मौजेक इंडिया प्रा.लि., प्रीव्ही लाईफ साईस प्रा.लि., डीसीएम श्रीराम लि. के नमूने लिये गये। जिन्हंे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। अनियमितता पाये जाने पर दोनों फर्म को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक, कृषि उपसंचालक एमएस देवके सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण शामिल रहे।