खनियांधाना। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय प्रांगण पिछोर में जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे इस दौरान प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी , नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव भी उपस्थित रहे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित कर उनका सम्मान किया। इस दौरान 14 ट्राईसाइकिल, 02 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल एवं 05 व्हीलचेयर सहित कुल 55 उपकरण दिव्यांगजनो को दिए गए।
छत्रसाल महाविद्यालय परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर के प्रारंभ में बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत 6 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके उपरांत आमजनों ने टोकन नंबर के क्रम में अपनी समस्याओं से केंद्रीय मंत्री सिंधिया को समस्या बताई। केंद्रीय मंत्री द्वारा उपस्थित आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके निराकरण के निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए जनसमस्या निवारण शिविर में 500 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया। आवेदनों को पंजीकृत कर टोकन दिये गये और क्रमसः लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही निराकरण किया।