BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 1:33 pm
KHABAR : मनासा में भाजपाईयों ने मनाई अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि, दो मिनिट का मौन रख दी श्रद्धांजलि, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज मनासा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का विचार दर्शन हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने की प्रेरणा देता है। उनका ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत यही सिखाता है कि जब समाज का सबसे कमजोर व्यक्ति सशक्त होगा, तभी देश वास्तव में प्रगति करेगा।

विधायक मारू ने अपने संबोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय समाज के लिए एकात्म मानववाद की अवधारणा दी, जो हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी हुई है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए और समाज में समरसता स्थापित करनी चाहिए।

इस अवसर पर मण्डलअध्यक्ष विजय शर्मा , कैलाश पुरोहित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, शर्मा, प्रद्युम्न मारू, नरेंद्र मालवीय, किशोर जोलान्या, पंकज छाबड़ा, पंकज पोरवाल, दिनेश मंत्री सहित पार्षदगण भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE