BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 3:56 pm
KHABAR : बीजेपी सांसद बोले- अवैध रेत खनन से नर्मदा पर खतरा, सांसद चौधरी ने संसद में कहा- बांधों, हाइड्रोपावर से नदी का मूल स्वरूप बदल रहा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में नदियों से अवैध रेत खनन के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरता रहा है। मप्र की लाइफलाइन कही जाने वाली नर्मदा नदी में अवैध रेत खनन और औद्योगिक ईकाईयों का वेस्ट नर्मदा में मिलने का मामला संसद में बीजेपी के सांसद ने उठाया है।


एमपी के साथ गुजरात की भी जीवनरेखा है नर्मदा नदी
होशंगाबाद से बीजेपी सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान नर्मदा नदी का मुद्दा उठाया। दर्शन सिंह ने सवाल से पहले नर्मदा मैया का जयकारा लगाया और कहा- जीवनदायिनी मां नर्मदा के संरक्षण की आज अति आवश्यकता है। नर्मदा नदी न केवल मध्य प्रदेश बल्कि गुजरात की जीवन रेखा है।


चौधरी ने कहा- न केवल धार्मिक व आर्थिक दृष्टि से भी मां नर्मदा का संरक्षण अति आवश्यक है बल्कि इसलिए भी जरूरी है क्योंकि देश की अधिकतम नदियां फ्रेश वाटर बॉडी, औद्योगिक प्रदूषण, अति उपभोग व संरक्षण के अभाव में ह्यूमन कंजप्शन के लिए अनफिट होती जा रही हैं।


होशंगाबाद सांसद ने आगे कहा, गैरकानूनी तरीके से अत्यधिक रेत खनन के कारण नर्मदा जी पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। मां नर्मदा के संरक्षण के लिए मैं जल मंत्रालय से निवेदन करता हूं कि सेंट्रल वाटर कमीशन के संसाधनों का उपयोग करके नर्मदा नदी के संरक्षण की योजना पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाई जाए।


इस रिपोर्ट में करंट स्टेटस ऑफ क्वालिटी ऑफ रिवर वॉटर, औद्योगिक क्षेत्र का कितना वेस्ट नर्मदा में डिस्चार्ज किया जा रहे है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट इंडस्ट्री जैसे सख्ती से उपाय किए जाएं जिससे नर्मदा का पानी फिट फॉर ह्यूमन कंजप्शन हो। उसमें लगने वाली राशि व कर में सरकार को प्राइवेट उद्योगों की भूमिका तय करनी चाहिए।


सांसद चौधरी ने कहा- साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर नर्मदा पुरम में विश्व स्तरीय नर्मदा रिवर फ्रंट का विकास किया जाए। इस कार्य के लिए एक सीरियस पर्पज पर काम करने की जरूरत है। नर्मदा नदी विकास प्राधिकरण डेट बढ़ाकर इन संरक्षण के उपाय को करने के लिए एक इंस्टीट्यूशनल मेकेनिज्म बनाया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE