BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 3:56 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 109 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 109 आवेदकों की समस्‍याए सुनी और उनका तत्‍परतापूर्वक निराकरण कर, की गई कार्यवाही से संबंधित आवेदक को लिखित में अवगत करवाने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ ने भी आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, चंद्रसिह धार्वे, डॉ.रश्मि श्रीवास्‍तव एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में सुरजना के रामसुख पाटीदार ने एक मात्र परम्‍परागत रूढीगत रास्‍ता खुलवाने, गिरदौडा के किशनसिह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नीमच सीटी की कैलाशी बाई ने मकान के लिए पट्टे की जमीन उपलब्‍ध करवाने, ग्‍वालटोली निवासी जागृति ने शासकीय भूखण्‍ड को अपना बताकर, कम दाम में प्‍लाट बेचने का झासा देकर धोकाधडी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर, हडपी गई राशि दिलवानेसंबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। इस पर कलेक्‍टर चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को तत्‍काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में इंदिरा नगर नीमच के अब्‍दुल गफ्फार, बिहारगंज नीमच की राधाबाई, बरूखेडा के भेरूलाल, सिलावटी मोहल्‍ला रामपुरा के मुकेश गौड, नीमच के सुधीर अग्रवाल,  चचौर के उस्‍मान, अठाना की कमलाबाई, रिटायर्ड कॉलोनी बघाना के रामलाल, बंगला नं.55 नीमच की सुनिता यादव, पिपलिया खुर्द के भोनीराम, गिरदौडा के भंवरलाल, पिपलिया व्‍यास के श्‍यामलाल रेगर, ढाबी की भावना कुंवर आदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE