BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 4:13 pm
BIG NEWS : खाना खाते समय महिला के होंठ पर मधुमक्खी ने मारा डंक, कुछ ही देर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। क्या आपने कभी सुना की मधुमक्खी के काटने से किसी की मौत हो गई हो। लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां मधुमक्खी के काटने पर एक महिला की मौत हो गई। रविवार की रात महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही के आरोप लगाया।


महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके कर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बात कही। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। इसके बाद परिजन महिला के शव को गांव वापस ले गए।


जानकारी के अनुसार, भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा रामनगर 48 वर्षीय रामकुंवर लोधी पत्नी रामकृष्ण लोधी रविवार की शाम 7ः30 बजे अपने परिवार के साथ खाना खा रही थी। इसी दौरान वर्तन से पानी पीते वक्त उसे एक बड़ी मधुमक्खी ने होंट पर काट लिया था। कुछ देर बाद महिला को चक्कर आने लगे थे। परिजन महिला को पहले मनपुरा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। यहां से मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था। लेकिन मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE