BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 4:16 pm
KHABAR : 15 दिनों में बुध-सूर्य की राशि बदलेगी, शनि होंगे अस्त, व्यापार और राजनीति पर दिखेगा असर, 3 बड़े ग्रह योग से मौसम में आएंगे बदलाव, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आगामी 15 दिनों में तीन प्रमुख खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। 11 फरवरी को दोपहर 1 बजे बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। 17 फरवरी की मध्यरात्रि में सूर्य मकर से कुंभ राशि में जाएंगे और 23 फरवरी को सुबह 10ः15 बजे शनि अस्त होंगे।


प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला के अनुसार, इन ग्रह योगों का व्यापक प्रभाव पड़ेगा। व्यापार के कारक ग्रह बुध के परिवर्तन से व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। विशेषकर पश्चिमोत्तर दिशा से लाभ की संभावना है। सूर्य के राशि परिवर्तन से सरकारी कार्यों में गति आएगी, जबकि शनि के अस्त होने से संवैधानिक मुद्दों पर संसद में महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं।


मौसम में भी बदलाव की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में शीतलहर, बर्फबारी या वर्षा हो सकती है। मध्यप्रदेश, विशेषकर उज्जैन में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। राज्य में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और सरकारी सहयोग से बड़े व्यवसायिक प्रोजेक्ट्स को बल मिलेगा।


तकनीकी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। बुध का शनि की राशि में प्रवेश तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देगा। लोग नई तकनीकों की ओर आकर्षित होंगे और कार्य पद्धतियों में आधुनिक बदलाव लाएंगे। 25 फरवरी को बुध का पश्चिम दिशा में उदय होगा और 27 फरवरी की रात को बुध कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो इन प्रभावों को और मजबूत करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE