BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 4:49 pm
KHABAR : जी.आर.व्हाय. इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी बोरावां के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का पुरस्कार वितरण के साथ समापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जी आर व्हाय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, बोरावां का राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर ग्राम गोपालपुरा में 5 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किया गया। जिसमे 50  स्वयं सेवको ने सहभागिता की। मेरा युवा भारत और डिजिटल साक्षरता की थीम पर आधारित इस विशेष कैंप में स्वयं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने अनुशासन,नेतृत्व क्षमता, श्रम के प्रति सम्मान, साइबर सुरक्षा और सामाजिक दायित्व को समझा और सीखा। इस विषेश शिविर में स्वयं सेवकों और ग्राम वासियों के लिए विभिन्न परियोजना कार्य एवं बौध्दिक सत्र का आयोजन किया गया।


सात दिवसीय विशेष शिविर मे ग्रामीणों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे में अवगत  करवाते हुए स्वास्थ, स्वच्छता, एवं शिक्षा के लिए रैली , जन संपर्क जनजागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही टीबी, एचआईवी, एड्स जैसी गंभीर एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया और ग्रामीणों का कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आई.सी.टी.सी टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण परीक्षण भी किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया और मच्छरो से बचाव के लिए नालियों में डी.डी. टी पाऊडर व फिनाइल की गोलियां डाली। स्वयं सेवकों ने श्रमदान करते हुए पंचायत परिसर के आसदृपास 50 नीम के पौधे रोपित किए एवं उनके जल आपूर्ति के लिए ड्रिप लाइन बिछाई। स्वयंसेवकों द्वारा व्यंकट विद्या विहार हाईस्कूल, गोपालपुरा के 50 से अधिक विद्यार्थियों का निःशुल्क रक्त समूह पहचान परीक्षण किया । इस शिविर के बौध्दिक सत्रों में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञो ने अपने विचार व्यक्त किए। कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन जी ने साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपायों को साझा किया।  


प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर खरगोन से मनीषा दीदी और कसरावद से भावना दीदी ने बुद्धि लब्धी ,भावनात्मक विचार और सामाजिक बुद्धिमता को कैसे संतुलित कर विद्याार्थी अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते है। विद्यार्थी आलस्य को त्यागकर, व्यायाम और ध्यान कर अपने मानसिक स्वास्थ्य स्तर को बढ़ाकर अपने कार्य क्षेत्र में कैसे प्रगति हासिल कर सकते हैं इसके संबंध में अपने विचार साझा किये। गायत्री परिवार कसरावद से कालू सिंह सोलंकी, जयराम पाटोदा, बलिराम पटेल और सेवकराम माली ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि रासेयो के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी युवा शक्ति और राष्ट्र चेतना के प्रतीक है। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दिए गए आदर्शाे का पालन कर व्यक्ति का संपूर्ण विकास हो सकता है। राष्ट्र चेतना तथा समाजिक उत्थान के लिए युवा की क्या विशेष भूमिका होनी चाहिए के बारे में बताया। पूर्व स्वयंसेवक शिवम बिरला ,शुभम दसोंधी और साक्षी जायसवाल ने वर्तमान स्वयं सेवको को एनएसएस की व्यक्तित्व विकास और समाजिक दायित्वों के बारे में जानकारी दी, और कहा की एनएसएस कार्यों में भागीदारी करके विद्यार्थीयों में आत्मनिर्भरता, संचार गुणवत्ता एवं नेतृत्व गुणों का विकास होता है। शिविर में स्वयंसेवको को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सफाई ,जल एवं भोजन व्यवस्था, परियोजना कार्य का नेतृत्व, वक्ता कौशल, समय प्रबंधन व जिम्मेदारियों का निर्वहन करने जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सभी स्वयं सेवकों ने ग्राम गोपालपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नुक्कड़ नाटक, भजन, नृत्य के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।


समापन समारोह में अतिथियों ने प्रदान किये प्रशस्ति पत्र एवं मेडल
शिविर समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कसरावद नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती विमल राजेंद्र जी यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह यादव, रा.से.यो. जिला संगठक डा. सुरेश अवासे व ग्राम सरपंच संतोषी देवरामयादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा समापन समारोह में शिविरार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। नगर परिषद कसरावद की अध्यक्ष विमल राजेन्द्र सिंह यादव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ लोग सिर्फ राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए सोचते ही रह जाते है और कुछ ही विरले होते हैं जो उस सोच को साकार करते हैं। इस शिविर में जो भी आपने सीखा उसे है अपने तक ही सीमित नहीं रखें। जन-जन में इसका प्रसार करें और शिविर के उद्देश्यों को सार्थक करें। आप सभी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं, शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही आपको श्रेष्ठ नागरिक भी बनना है। अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह यादव द्वारा अपने संबोधन में कहा कि शिविर के माध्यम से छात्र जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। उन्होनें विद्यार्थियों से आव्हान किया कि आप सभी शिविर के उपरांत भी सेवाकार्य जारी रखें और अपने आसपास क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रचार प्रसार में अपना सहयोग कर आमजनों को जागरूक करें। इससे इस शिविर के उद्देश्य सफल होंगें। सात दिवसीय विशेष शिविर का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति मोहिनी पाटीदार द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. सुजीत पिल्लई द्वारा शिविर के दौरान पधारे सभी सम्माननीय अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE