BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 5:03 pm
NEWS :  राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में अन्तर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में अन्तर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया। स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई इस इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। मुख्य अतिथि का स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने स्वागत किया।   

 
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में ज्ञानवर्धन, बौद्धिक क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देना था। छात्रों ने अत्यधिक उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल नौ सदनो की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक सदन से दो-दो छात्र टीम का हिस्सा थे। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा, श्रव्य-दृश्य, इतिहास एवं भूगोल सहित कुल छरू राउंड हुए। प्रतियोगिता में हमीर हाउस प्रथम, कुम्भा हाउस द्वितीय एवं बादल हाउस तृतीय स्थान पर रहा। मंच का संचालन प्रतियोगिता के सयोंजक बी बी व्यास ने एवं संगणक का कार्य गणित अध्यापक दिनेश कुमार शर्मा ने किया। अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों में ज्ञान के साथ-साथ उत्साह व आत्मविश्वास बढ़ता है। शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यावश्यक है। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये एवं विजेता टीम को बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE