चित्तौड़गढ़। द अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर एवं जागेटिया परिवार के सौजन्य से पूर्व सीएमएचओ स्वर्गीय डॉ कमलनयन जागेटिया एवं स्वर्गीय श्रीमती सोहन बाई की पुण्य स्मृति में निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को महेश भवन प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर संयोजक सीए मुरली मनोहर जागेटिया के अनुसार शिविर में निशुल्क स्तन कैंसर एवं सरर्वाइकल कैंसर की जांच परीक्षण के लिए उम्मीदो वाली आधुनिक बस में जांच के साथ जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग विभाग, व सर्जरी विभाग में ब्लड प्रेशर मैमोग्राफी कालकोस्पोकी, शुगर जांच, पेप स्मेयर, बायोप्सी आदि के लिए 15 डॉक्टरों की टीम इंदौर से निशुल्क जांच करेगी। शिविर में दिखाने के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर ही प्रातः 9 बजे से शाम 3 बजे तक किए जाएंगे जागेटिया परिवार ने आमजन से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निशुल्क शिविर में भाग लेकर लाभ लें। यह जानकारी शिविर संयोजक गणपत जागेटिया ने दी।