BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 6:05 pm
KHABAR : पुलिस का सेफ क्लिक अभियान, बाइक रैली के जरिए दिया जागरूकता का संदेश, फ्रॉड से बचने के तरीके बताए, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। साइबर सुरक्षा सप्ताह का समापन मंगलवार को हुआ। साइबर जागरूकता के प्रति लोगों को जाग्रत करने के लिए बाइक रैली निकाली। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


दोपहर तीन बजे एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा ने एसपी ऑफिस परिसर से बाइक रैली को रवाना किया। रैली में आगे खुली जीप पर साइबर अपराधों से रोकथाम का बैनर लगा रखा था। इसके पीछे पुलिसकर्मी हेलमेट पहन बाइक पर सवार होकर शहर में निकले। शहर के अनेक मार्गों से होते हुए रैली पुनरू एसपी ऑफिस पर समापन हुई।


सेफ क्लिक’ अभियान चलाया
बता दें कि डीजीपी के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने 1 फरवरी से विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नाम ‘सेफ क्लिक’ रखा गया। एक सप्ताह तक पुलिस ने साइबर अपराधों को रोकने व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर स्कूलों, कॉलेजों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। साइबर अपराधों को कैसे रोका जाए, उनसे बचने के लिए जानकारी दी गई। रैली के माध्यम से खुली जीप से साइबर सेल के मयंक व्यास साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताते हुए सवार हुए।


फ्रॉड से बचने के बताए तरीके
अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने किस डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी से बचने, क्या न करे, स्मार्ट फोन एवं सोशल मीडिया के दौर में फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सावधानियां रख किसी बड़े फ्रॉड से बचने के तरीके बताए थे।


एएसपी राकेश खाखा ने बताया एक सप्ताह तक सायबर जागरूकता सप्ताह अभियान चलाया गया। समापन पर रैली निकालकर जनजागरूकता का संदेश दिया है। आमजन के साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या रतलाम पुलिस साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 पर कॉल कर सकते हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE