BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 6:41 pm
KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच को बेस्ट कॉस्ट इफेक्टिव ग्रुप केंद्र ट्रॉफी से किया सम्मानित, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। सीआरपीएफ के मध्यप्रदेश सेक्टर के अधीन सभी ग्रुप केंद्रों में से ग्रुप केन्द्र‌नीमच को सुमन कांत तिग्गा, आई.जी. मध्यप्रदेश सेक्टर, भोपाल द्वारा प्रतिष्ठित ष्बेस्ट कॉस्ट इफेक्टिव ग्रुप केंद्र ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मंगलवार को ग्रुप केंद्र में आयोजित एक समारोह में उक्त ट्रॉफी ग्रुप केंद्र के सुरेन्द्र कुमार, डीआईजी ने ग्रहण की। मुख्य अतिथि महोदय ने इस अवसर पर अपनी ओर से ग्रुप केंद्र के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की यह ट्रॉफी ग्रुप केंद्र द्वारा सीमित संसाधनों में उच्च गुणवत्ता वाले कार्य और सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में किए गए अनुकरणीय प्रयासों का प्रतिफल है। तदुपरांत ग्रुप केंद्र के डीआईजी ने इस उपलब्धि पर बोलते हुए, कहा कि यह पुरस्कार हमारी टीम के समर्पण, नवाचार और स्मार्ट रणनीतियों का प्रमाण है। हम हमेशा गुणवत्ता से समझौता किए बिना अधिकतम प्रभावशीलता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाली 79 बटालियन जो कि वर्तमान में कश्मीर में तैनात है, को मुख्य‌ अतिथि सुमन कांत तिम्गा, आई.जी., मध्य प्रदेश सेक्टर ने बेस्ट कॉस्ट इफेक्टिव बटालियन ट्रॉफी से सम्मानित किया।जिसे बटालियन कमांडेंट किशोर कुमार ने ग्रहण किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार डीआईजी ग्रुप केंद्र नीमच, ब्रिगेडियर (रिटा.) अनमोल सूद डीआईजी आरटीसी नीमच, डॉ. पदमा चौधरी डीआईजी (मेडिकल) संयुक्त अस्पताल नीमच, विजय कुमार कमांडेंट प्रथम बटालियन, सभी राजपत्रित अधिकारिगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE