BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 6:51 pm
NEWS : इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से चित्तौडगढ जिले में सुरक्षित इन्टरनेट दिवस कार्यशाला का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से चित्तौडगढ जिले में मंगलवार 11 फरवरी 2025 को राजकीय/निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं कार्यालयों में सुरक्षित इन्टरनेट दिवस मनाया गया। जिसके अन्तर्गत जिला ग्रामीण विकास परिषद सभागार में जिला कलक्टर कार्यालय एवं अन्य संचालित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 


जिले के समस्त ब्लॉक में स्थित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा सुरक्षित इन्टरनेट संचालन के बारे में जानकारी प्रदान की गई जिससे होने वाले साइबर ख़तरों से बचा जा सके। 


जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल सेंती चित्तौडगढ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार लोढा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा इन्टरनेट से होने वाले सम्भावित खतरों एवं उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही  स्वयं एवं अपने परिवार के  साथ आस दृपास के लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यशाला में  प्रमोद कुमार दशोरा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, इन्द्र प्रकाश झा, संयुक्त निदेशक एवं प्रवीण जैन, उपनिदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, शम्भूलाल सोमानी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चित्तौडगढ, परेश नागर, प्रधानाचार्य, सेन्ट्रल एकेडमी चित्तौडगढ एवं विद्यार्थी व कार्मिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE