चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि. द्वारा सी.एस.आर. नींव इनिशिएटिव के तहत ग्राम पंचायत फाचर अहिरान में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के सहयोग से वंडर सीमेंट परियोजना क्षेत्र के ग्रामों में निरंतर निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किये जा रहे है। ग्राम रसूलपुरा एवं फाचर अहिरान में शिविरों का आयोजन किया, जिनमें कुल 571 व्यक्तियों की नेत्र जांच कर परामर्श दिया गया। जिसमें 94 नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यकता अनुसार दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई। यूनिटहेड जैन ने ग्रामवासियों से आहृान किया कि वे अधिक से अधिक नेत्र परीक्षण करवाकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।
वंडर सीमेंट लि. द्वारा सी.एस.आर. नींव इनिशिएटिव के तहत संचालित स्वच्छ गांव निरोगी गांव कार्यक्रम अन्तर्गत ग्रामों में आयोजित शिविरों में नेत्र परीक्षण तथा आवश्यकता होने पर दवाईयां एवं नजर के चश्मे भी निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे है। इसी क्रम में आगामी 19 फरवरी को ग्राम बांसा एवं 20 फरवरी को ग्राम धनोरा में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा।
शिविर में महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से शिविर प्रभारी प्रकाश पोखरना, प्रकाश जैन तथा नेत्र परीक्षण दल के मनोज वैष्णव राहुल गर्ग, विनोद महरिया, भावना छीपा द्वारा नेत्र परिक्षण किया गया। इस दौरान शिविर में सरपंच ग्राम पंचायत फाचर अहिरान विक्रम अहिर, पीईईओ फाचर अहिरान श्रीमती कोशल्या शर्मा, प्रधानाध्यापक रसूलपुरा जगदीश मीणा, एएनएम रसूलपुरा श्रीमती प्रमीला परिहार, सीएचओ शहिद मन्सुरी,आशा श्रीमती ओमा अहिर तथा वंडर सीमेंट से कुलदीप जैन द्वारा सहयोग किया गया। जिसमें बडी संख्या में ग्राम वासियों एवं समाज सेवकों ने भाग लेकर शिविर को सफल बनाया।