चित्तौड़गढ़। संत शिरोमणि रविदास सत्संग समिति के तत्वावधान में संत गुरू रविदास की 648वीं जन्म जयंती पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।
एससी एसटी महासभा के जिला संयोजक रामेश्वर बैरवा ने बताया कि संत गुरू रविदास की जन्म जयंती पर संत शिरोमणि रविदास सत्संग समिति के तत्वावधान में 12 फरवरी बुधवार को प्रातः 10 बजे दुर्ग स्थित मीरा मंदिर परिसर में पगलिया पूजन होगा। तत्पश्चात् 11 बजे से मोहर मंगरी स्थित संत गुरू रविदास पेनोरमा में जनसभा आयोजित होगी जिसमें जिला कलेक्टर, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, आईएएस, आरएएस, आईपीएस अधिकारीगण आमन्त्रित किए गए है। सत्संग समिति के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार शाम को भोजन प्रसादी के पश्चात् रात्रि 9 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी।
भेरू महाराज, मोहन महाराज, हरिराम महाराज, शिवसागर महाराज, नारायण महाराज, संरक्षक नारायणदास पावली, अध्यक्ष गोवर्धन जालमपुरा, अखिल भारतीय बैरवा समाज जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैरवा, कोषाध्यक्ष काशीराम, लालूराम सेंती, बगदीराम जलिया, रामलाल डांगरों का खेड़ा, सुरेशचन्द्र गिलुण्ड, गंगाराम सेंती, शांतिलाल पांडोली, मिट्ठूलाल नया खेड़ा, भगवानलाल रावलिया, जीतमल घाघसा, भेरू महाराज नारेला, रतनलाल रोजड़ा, मोहन महाराज, हजारी जालमपुरा, मुकेश जोधपुरिया, अध्यापक शंकरलाल बिलोला, बाबूलाल बोजुन्दा, चम्पालाल ओरड़ी, शंकरदास महाराज, पप्पू धनेत, राजू चंदेरिया, श्याम सिरोड़ी, राधेश्याम सेमलपुरा, नरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष चेतन जटिया चौथपुरा, मीडिया प्रभारी लक्ष्मणसिंह परालिया पावली, भेरूलाल नगरी, बाबुलाल बोजुन्दा, शंकर बिलोला, मगनीराम गिलुण्ड आदि उपस्थित रहे।