चित्तौड़गढ़। प्रातः स्मरणीय जैन दिवाकर चौथमल जी म सा की जन्मतिथि प्रति माह की शुक्ल पक्ष की तेरस पर जैन परिवारों द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप एवं जैन दिवाकर चालीसा का पाठ सोमवार रात्रि स्थानीय खातर महल जैन स्थानक में सैकड़ो गुरु भक्त श्रावक एवं श्राविकाओ की सहभागिता से संपन्न हुआ।
श्री जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष राजेश सेठिया ने बताया की इस बार जाप के लाभार्थी अरविंद कुमार अनिल कुमार नाहर परिवार थे। सभा में नगीना मेहता वनिता नाहर द्वारा पाठ किया गया। जिसमे गुरुदेव मुनेंद्र, जैन दिवाकर करो आनंद के बाद, जैन दिवाकर गुरु चालीसा तथा गुरु गुणगान स्तुति ष्नित्य उठ के सजन सत गुरु के चरण शीश झुकाना ,शुद्ध प्रेम की ज्योति जगाना ष्का पाठ किया गया। गुरु वंदना के बाद जैन मांगलिक वरिष्ठ श्रावक पदम मेहता द्वारा प्रदान की गई।
कार्यक्रम के पश्चात लाभार्थी नाहर परिवार द्वारा प्रभावना का वितरण किया गया। सभा का संचालन श्री संघ संरक्षक मनसुख लाल पटवारी ने पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मनसुख लाल नाहर की स्मृति में आयोजित जाप में उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। जाप के पश्चात प्रथम तीन लाभार्थी विजेता को अरविंद नाहर ने पारितोषिक प्रदान किए। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। श्री जैन दिवाकर संगठन समिति कोषाध्यक्ष अनिल पटवारी वरिष्ठ सदस्य अजय नाहर ने सभी आगंतुकों को लक्की कूपन वितरित कर जाप कार्यक्रम में सहयोग किया। सभा में श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी श्री जैन दिवाकर महिला परिषद की चित्तौड़ मंत्री स्मिता तरावत सेती संघ मंत्री रेखा जारोली भी उपस्थित थे।