नीमच। भारतीय जनसंघ के प्रणेता भाजपा के आदर्श पुरुष एकात्म मानववाद के जनक स्वर्गीय प. दिनदयाल उपाध्याय की पावन पुण्यतिथी आज 11 फरवरी 2025 को भाजपा जिला नीमच के सभी मंडलों मैं श्रद्धा के साथ समर्पण दिवस के रूप में मनाई गयी। नीमच जिला मुख्यालय पर प्रातः 10ः30 बजे नगर के दिनदयाल मंडल के तत्वाधान में इन्द्रा नगर स्थित पंडित की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंदना खंडेलवाल एवं विधायक दिलीपसिंह परिहार ने सैकडों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में माल्यापर्ण किया गया और भाजपाजनों ने पुष्पांजलि अर्पीत कर दिनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पत किए। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा की दिनदयाल ने अपना संपुर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पीत कर दिया। पंडित ने अपने नाम को सार्थक सिद्ध किया है। समाज के दीन दुखीयों के प्रति दयावान पंडित दिनदयाल उपाध्याय ने अंतिम छोर पर खड़े बेबस असहाय अभावग्रस्त व्यक्ति के संपुर्ण समग विकास की कल्पना की थी। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शासन के माध्यम से उसी कल्पना को साकार कर रहे है। पार्टी के कार्यकर्ता दिनदयाल के जीवन दर्शन व उनके दिखाये सदमार्ग का अनुसरण करे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने पार्टी के जिले भर के कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधीयों, पदाधिकारीयों सब से आव्हान किया पंडित दिनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। अपना पल-पल और क्षण-क्षण राष्ट्र एवं समाज को अर्पीत किया है। पंडित की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में जिले में ही नहीं देशभर में मनाई गयी है। भाजपा के सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में तत्परता से आगे आकर अपनी सहयोग निधी अर्षीत करे मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि हम सच कार्यकर्ता धनराशि का एकत्रीकरण करके प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा लक्ष्य की पुर्ती करेंगे। समर्पण दिवस के इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, महेन्द्र भटनागर, दिनदयाल मंडल के अध्यक्ष दारासिंह यादव, जिला कार्यालय मंत्री विनोद नागदा, वरिष्ठ नेता अशोक जोशी, मनीष चौरसिया, मीश्रीलाल रियार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, जिला भाजपा उपाधयक्ष हेमलता धाकड, राजेश कसेरा, कृष्णा मेहरा, नारायण खंडेलवाल, रोबिन सेठिया, शौकिन पामेचा, पवन बैरागी, रमेश राठौर, महेश चौधरी, मनीष बैंस, पुर्व मंडल अध्यक्ष योगेश जैन सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यालय मंत्री विनोद नागदा द्वारा प्रेस को जारी।