सरवानिया महाराज। विजन 2047 के तहत आने वाले सालों में नगरीय निकाय सरवानियां महाराज को और अधिक विकसित करने का बिड़ा आप स्वयं शहर वासियों का है इसके लिए आपको आने वाले सालों की संभावनाओं को अभी से तलाशना पड़ेगा। यह बात विजन 2047 को लेकर शहरवासियों की राजनीतिक सोच से उपर उठकर शहर हित में एक बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कही। सखलेचा ने कहा कि आने वाले सालों में सरवानिया महाराज की पापुलेशन डबल हो जायेगी और साधन संसाधनों रोजगार नोकरियों की आवश्यकता भी उसी के अनुसार हो जायेगी तब कैसे इसका मुकाबला करना पड़ेगा इसके लिए हम लोग राजनीति से ऊपर उठकर शहर हित में आज ही सोचें और अपने सुझाव नगर परिषद में लिखित दें। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने हाट बाजार हेतु तीन करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की जानकारी भी दी।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने शहर हित में शहरवासियों ने आज विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को विजन 2047 के तहत आने वाले वर्षों में शहर में किन किन विषयों पर क्या क्या जरुरतें महसूस होगी तथा शिक्षा स्वास्थ्य जल बिजली रोजगार नोकरी का प्रकार कैसा होगा इसके लिए सुझाव दिए। जिसमें शहर में चौबीस घंटे डाक्टर की व्यवस्था को ध्यान में रखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने, नीमच सिंगोली सड़क पर शहर को छोड़कर नगर परिषद के स्वागत द्वार तक डीवाइडर रोड़ बनाने, थ्री स्टार होटल जेसी सुविधाओं से लैस सामुदायिक भवन बनाने, बाबा रामदेव मंदिर का जिर्णाेद्धार धर्मस्य विभाग के माध्यम से करवाने, शहर की तलाईयो का सोदर्यीकरण करने, शहर के हरेक वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने, हाट बाजार, इनडोर आउटडोर खेल इस्टेडीयम सहित अन्य विषयों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान बैठक में उपस्थित शहरवासियों ने भी अपने अपने सुझाव दिए। किसी ने सीबीएसई शिक्षा पद्धति, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सामुदायिक भवन मिडिल स्कूल एरिया की तरफ, सुबह शाम बिजली कटौती, वेयरहाउस, सोलर पैनल बिजली स्थाई कनेक्शन धारियों को भी देने, विधुत ग्रीड को उन्नत करने, कृषी खेत कुओं के रास्तों को बनाने सहित कई विषयों पर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमिला ठाकुर, वरिष्ठ पूर्व सरपंच फूलचंद पाल , नारायण पाल, चंन्द्रनारायण पालीवाल, राजमल दिलीप कुमार जैन, राजेश नपावलिया, घीसालाल मकवाना पूर्व उपाध्यक्ष कंवरलाल पाल, प्रकाश मालवीय, विक्रम धनगर, हेमंत पुरोहित, गोपाल चौहरा, लक्ष्मी नारायण चौहरा, सागरमल पाल, राकेश चौहरा, पप्पू राठौर, विक्की पाटीदार, दिनेश सालवी, अनिल लक्षकार, सुभाष पाटीदार, दीपक राठौर, गोपाल धोबी, नाहर सिंह कानावत, मांगीलाल राठौर, दिनेश लाला भाई टेलर, फकीरचंद राठौर, अनिल राठौर, राजेश राठौर, रामलाल धोबी सहित नगर परिषद कर्मचारी सुरजमल सालवी, श्रवण प्रजापत, घनश्याम पाल, राजेश छपरीबंद, विजयदुर्गज, मनीष गोयल, नपं इंजीनियर राकेश चौहान, छोटु जैन, श्याम माली, प्रकाश कहार, पत्रकार कमलेश जैन, सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।