BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2025, 10:56 am
KHABAR : वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच द्वारा विधायक, जिलाधीश, गुरुकुल एवं छात्रावास के लिए भूमि आवंटित करने हेतु आश्वासन दिया, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच द्वारा विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिलाधीश महोदय हिमांशु चंद्रा,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि श्री वैष्णव बैरागी समाज नीमच के ग्रामों में हजारों परिवार निवासरत हैं और मंदिर की पूजा अर्चना करते हैं। जिले में निवासी समाज बंधु नीमच जिला स्तर पर वृहद गुरु गुरुकुल की स्थापना करना चाहते हैं, जिससे कि समाज के वरिष्ठ भागवताचार्य द्वारा सनातनी संस्कृति के साथ-साथ,पूजा अर्चना के मित्रों की शिक्षा हेतु प्रशिक्षण देकर युवा पीढ़ी को जोड़ना चाहते हैं।विश्व की सबसे पुरानी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए हम आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति शिक्षा देकर जीवित रखना चाहते हैं। इस संदर्भ में समाज जनो द्वारा विधायक दिलीप सिंह परिहार व नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा से मिलकर विषय पर विस्तृत चर्चा की तथा दोनों ही जन् प्रतिनिधियों द्वारा गुरुकुल एवं छात्रावास के लिए भूमि आवंटित करने हेतु आश्वासन दिया गया। साथ ही समाज द्वारा की गई पहल को सराहनीय बताया। जिलाधीश के नाम ज्ञापन अनु विभागीय अधिकारी संजीव साहू को दिया गया। उनके द्वारा भी उक्त विषय पर संबंधितों से चर्चा कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर वैष्णव -बैरागी समाज के फूलचंद बैरागी,भानुप्रिया बैरागी, दिनेश बैरागी( स्वदेश रेडियो), सुनील बैरागी,दिनेश बैरागी, विष्णु दास बैरागी, अशोक बैरागी, देवकिशन बैरागी व किरण बैरागी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE