BREAKING NEWS
KHABAR : नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही हड़लायकला और.. <<     BIG NEWS : पहले समझौता, फिर साजिश, खेत में बुलाकर कर.. <<     KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 5:17 pm
KHABAR : ग्राम नलखेड़ा में श्री शिव शक्ति रामलीला मंडल ने किया 14 दिवसीय रामलीला का आयोजन, प्रथम दिन मंच से कलाकारों ने किया नारद मोह प्रसंग का मंचन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। रामलीला के प्रथम दिन मंच से कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का मंचन किया। मंच से कलाकारों ने नारद जी का भगवान विष्णु से अपने समान रूप मांगना, राजा सीलनिधि की पुत्री विश्व मोहिनी के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रखना, भगवान द्वारा नारद जी को बंदर का रूप देना, बंदर का रूप मिलने पर नारद जी द्वारा भगवान को श्राप देने वाले प्रसंगों का चरित्र चित्रण किया गया। 
उल्लेखनीय हो कि गांव नलखेड़ा में गांव की श्री शिव शक्ति रामलीला मंडल द्वारा लगातार पांचवें वर्ष हाथरस पर आधारित 14 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा। रामलीला में गांव के युवा कलाकारों द्वारा भगवान राम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का सजीव चरित्र चित्रण अभिनय के माध्यम से किया जा रहा। प्रथम दिन कल-कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का सजीव चरित्र चित्रण किया। नारद का अभिनय करने वाले बंटी शर्मा ने जनता को खुब आनंदित किया। प्रथम दिन इन्द्र का अभिनय भगवती प्रसाद कारपेंटर, कामदेव भरत कारपेंटर, विष्णु शुभम शर्मा, शिव पंकज मोड, विश्व मोहिनी भरत कनेरिया, राजा सीलनिधि चन्द्र प्रकाश मोदी, शिवगण कमलेश राठोर व कमलेश शर्मा ने किया। अतिथि पूर्व सरपंच सुरजमल पाटीदार, रमेशचन्द्र शर्मा व उप सरपंच लवकुश राठोर उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE