मनासा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमनाथ बाबा की तेरहवी शाही सवारी निकलेगी। इस सवारी में बाबा सोमनाथ नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे। 26 फरवरी को दोपहर दो बजे यह सवारी बैंडबाजे ढ़ोल नगाड़े और अखाड़े के साथ सोमनाथ महादेव से प्रारम्भ होकर गांधी चौक, विजय स्तम्भ जूनासाथ उषागंज के रास्ते भ्रमण कर फिर सोमनाथ महादेव पहुंचेगी। सोमनाथ महादेव मंदिर उत्सव समिति के भक्त दिनेश मंत्री दिलीप असतोलिया गोपाल सेन सत्यनारायण झंवर सत्तू ग्वाला कृष्णा सोनी ओर महादेव सेवक आशीष गुरु ने अधिक से अधिक संख्या में भोले के भक्तगणों से सवारी के आयोजन आने की अपील की है।