चित्तौड़गढ़। जैन दिवाकर महिला परिषद व जैन दिवाकर कमल गौ सेवा संस्थान द्वारा जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय मंत्री, राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश, उपाध्याय केवलमुनि म.सा. के जन्म शताब्दी वर्ष, उपाध्याय भगवंत गौतम मुनिजी मसा के 50 वे दिक्षा दिवस राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यशोदा नंदन गौशाला गांधी नगर चित्तौड़गढ़ में धर्म आराधना करके गौ सेवा की गई।
परिषद की महामंत्री स्मिता तरावत ने बताया कि यशोदा नंदन गौशाला गांधीनगर चित्तौड़गढ़ में अध्यक्षा संगीता चिपड़ के नेतृत्व में सेवकीय प्रवृत्ति के अंतर्गत मंगलाचरण दिवाकर चालीसा के पाठ से किया गया एवं गुरु भक्ति गीत स्तवन ने पूरे वातावरण को भक्तिर्मय बना दिया।
संगठन मंत्री मंजू नाहटा ने कहा कि सदस्यों द्वारा घर से बनाकर लाई गई रोटी एवं गुड का भोग गौ माता को लगाया गया। संरक्षक आशा चिपड के अनुसार दो ट्रॉली गो ग्रास गौमाता को खिलाई गई।
संस्थान की महामंत्री दिलखुश खेरोदिया ने बताया कि गौशाला में सेवा देने वाले सभी गोपालको का सम्मान कर मिठाई वितरित की गई। कोषाध्यक्ष रीना बाफना के अनुसार पूरे उमंग उत्साह एवं जोश के साथ 40 बहनों ने अपना सक्रिय योगदान दिया। गौशाला संचालक आशीष नाराणी वाल ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौशाला में अपनी पुण्य परंपरा को आगे बढ़ाने में शीला लोढ़ा दिलखुश खैरोदिया, स्वाति छाजेड, स्मिता तरावत, अंजु चिप्पड ,नेहा सीपानी, निर्मला भड़कत्या, निशा सिंधवी, आशा चिप्पड, अंजना गोखरु, प्रेम देवी भड़कत्या, लवीना खत्री ,हंसा पटवारी, मीना बफना, निर्मला भड़कत्या, हेमा बोहरा निर्मला नाहर संगीता मेहता मंजु मेहता मंजु नाहर रीना बाजना इंद्रा धाकड़ निर्मला बम्ब मंजु पितलिया रेखा जारोली प्रमिला ललित बोहरा प्रमिला पंकज बोहरा अनिता चिप्पड ललिता मेहता मीना बाफना सुमन चिप्पड निर्मला भड़कत्या उमराव देवी मारू व सरोज नाहर ने योगदान दिया।