मनासा। देवरी खवासा सत्संग भवन अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर पिछले कई वर्षों से शिवरात्रि का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जो की शिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सुबह 5 बजे से ही गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व पूजन पूरे विधि विधान से किया गया। वहीं ग्राम के वरिष्ठजनों के द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चन कर दूध, दही, शहद, शक्कर पंच अमृत से अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। पूजन-अर्चन पूरे दिन पूरी विधि विधान से चला। शाम को 7.00 बजे महाआरती की गई, उसके पश्चात महा प्रसादी का आयोजन रखा गया, इसमें गांव के सभी ग्रामीण जन प्रसाद प्राप्त करने का भी संख्या में और महाप्रसाद का लाभ लिया वहीं सत्संग भवन पर चारभुजा मंडली के द्वारा जागरण रखी गई, जिसमें वक्त जिन्होंने भगवान भोलेनाथ के भजनों का आनंद लिया। जागरण में गांव से काफी संख्या में धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए।