सेगांव। गुरुवार को संत श्री सिंगाजी महाराज के पावन निशानों का नगर में 5 वर्षों बाद आगमन हुआ। गवली समाज संगठन अध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि पिछले 5 वर्षों के बाद नगर में संत श्री सिंगाजी महाराज के पावन निशान में पधारे हैं।जिसको लेकर नगरवासियों एवं गवली समाजजनों में खुशी का माहौल है गुरुवार सुबह संत सिंगाजी मंदिर में समाजजन एकत्रित होकर समीपस्थ ग्राम ओझर से संत सिंगाजी महाराज के निशानों को पैदल ढोल ताशा के साथ लेने पहुँचे थे। नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। व नगर के संत सिंगाजी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए रखे गए।