नीमच। छावनी कब्रिस्तान प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार को 4 बजे कब्रिस्तान परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें समिति सचिव हाजी अक़बर हुसैन पास पोर्ट वाले ने आमद ओर खर्च का हिसाब पेश किया गया।
ज्ञात हो कि कब्रिस्तान प्रबंध समिति का 3 वर्षीय कार्य काल पुरा हो चुका है परन्तु समिति के सदस्यों के राय के अनुसार आगामी रमजान माह तक समिति ही कार्य भार संभालेगी एवं रमजान के पवित्र माह में समाज की सुविधा के कब्रिस्तान परिसर में साफ सफाई लाईट एवं पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी एवं रमजान ईद का त्योहार हो जाने के बाद नीमच छावनी क्षेत्र के समस्त मुस्लिम समाज को इतेला। सूचना देकर नवीन कार्य कारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक में संरक्षक मों निसार मंत्री अध्यक्ष शैहजाद कुरैशी उपाध्यक्ष मो शकील कुरैशी। सिंगापुर टेलर नाहर पहलवान पार्षद प्रतिनिधि इकराम पहलवान अबरार हुसैन ओबरी हाजी समद नागोरी नयीम जीजा टायर इकबाल पठान हाजी अक़बर हुसैन गुलाम हुसैन साहब आदि ने बैठक मैं उपस्थित हुए। यह जानकारी मिडिया प्रभारी भुरा कुरैशी समाज सेवी द्वारा दी गई।