मनासा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मनासा नगर की सेवा भारती इकाई मनासा द्वारा सोमवार सेवावार के अंतर्गत आज दिनांक 3 मार्च 2025 सोमवार को जोगणिया सेवा बस्ती (जोगणिया माता मंदिर, जनपद पंचायत मनासा) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्लोबल हॉस्पिटल मनासा के चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र पाटीदार एवं स्टॉफ ने सेवा बस्ती में निवासरत 15 मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया एवं प्रारंभिक दवाइयां भी दी गई। समाज के सहयोग से सेवा भारती द्वारा दवाइयों की व्यवस्था की गई।