चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय जयकार राव समाज के तत्वावधान में भदेसर तहसील के असावरा माता स्थल पर असावरा माता सराय कमेटी द्वारा सत्र 2023-24 में 70 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह व राष्ट्र, राज्य स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं सत्र 2023-24 राजकीय व राष्ट्रीय सेवा में चयनित होने वाले समाज के प्रतिभावान सरकारी कर्मचारी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
असावरा माता सराय कमेटी के सचिव लक्ष्मीनारायण सगदार के अनुसार सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राव समाज रत्न पद्मश्री जानकीलाल भांड, छगनलाल भांड व आसावरा माता सराय कमेटी के संरक्षक अम्बा लाल चरण मुरलिया थे । समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ ने की। स्वागत उद्बोधन प्रदेश संयुक्त महासचिव हेमन्त सोपतका ने किया।
समिति के पवन जागा के अनुसार समारोह की शुरूआत असराव माता, माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुई। इस समारोह में सम्पूण राजस्थान से 120 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें प्रशस्ति पत्र, ममेंटो, बेग एवं 500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खेल जगत एवं राजकीय राष्ट्रीय सेवा में चयनित प्रतिभावान को ममेंटो व प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में विशेष सम्मान बहरूपिया कला में विश्वख्यित कलाकार पद्मश्री जानकीलाल भांड का शॉल ओढ़ा, साफा बंधा कर समिति की ओर से स्वागत किया गया। समारोह में प्रदेशभर से आमंत्रित समाजजन, अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज में फैली कुरूतियों को समाप्त करने एवं समय समय पर सम्मान समारोह के आयोजन पर बल दिया। अध्यक्ष मुकेश हाथिका एवं जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल बिहारिका ने आभार जताया। संचालन पवन जागा ने किया।
इस दौरान मांगीलाल सोपतका, भेरूलाल खरेलवा, रामेश्वरलाल भेरूका, लादूलाल भांड, गोपाल बराला, छोगालाल कोशिथल, बंशीलाल रेवल, गोपाल, मांगीलाल हाथिका, भंवरलाल माणका, भंवर गोगिया, दिनेश जागा, बालुलाल चौधरी, भेरूलाल गोरेल, देवीलाल, उदयलाल हाथिका, भुपेन्द बराला, दिलीप आजोलिया का खेड़ा, दुर्गालाल फोगा, रमेश पोरवाड़, लोकेश चौधरी, बंशीलाल हाथिका, प्रहलाद हाथिका, सत्यनारायण चारण, राजेन्द्र बराला, जगदीशप्रसाद डोगा, भेरूलाल रेवल, कैलाश कुमार बागड़वा, रामनिवास गेगावत, दारासिंह गौड़, गणपतलाल गौड़, भेरूलाल बागड़वा, सायरलाल गोरर, रवि मानावत, दुर्गालाल चौधरी, शंकरलाल चारण, दिनेश हाथिका, रजनीश भांड, ओपी चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन महिला पुरुष उपस्थित रहे।