नीमच। लक्ष्मी देवी मूलचंदानी के स्वर्गवास के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी की। अंतिम इच्छा के अनुरूप परिजनों ने भागेश्वर मंदिर से मेडिकल कॉलेज के लिए उनकी देहदान यात्रा निकाली। देहदान यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। परिजनों ने पार्थिव शरीर को लायंस क्लब के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, ताकि उनकी देह शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के काम आ सके। यह नीमच में लायंस क्लब द्वारा किया गया 52 वां देहदान था। लायंस क्लब ने स्व. लक्ष्मी देवी के परिवार को एक सम्मानित सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित सिंधी समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।