BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 11:28 am
KHABAR : होलिका दहन आज, त्योहार पर ग्रहण और भद्रा काल का साया, रात्रि में इस समय के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव में अलग- अलग 7 से 8 स्थानों पर आज दिवस 13 मार्च 2025  गुरुवार को रात्रि 10.40 बजे से 11.20 बजे तक शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर शर्मा ने बताया कि होली के भीतर की दुष्प्रवत्तियों को जलाने और प्रेम व सद्भावना को बढ़ाने का त्योहार है। गुरुवार को पूर्णिमा तिथि होने के साथ -साथ ग्रहण और भद्रा का साया भी रहेगा, इसलिए भद्रा काल के बाद होलीका का पूजन एवं दहन गुरुवार को रात्रि 10.40 बजे बाद करना शुभ रहेगा।
होली के त्योहार का उल्लास होली के दहन के साथ प्रारंभ होता है। हमारे सनातनी हिन्दू समाज में होली पर्व मानव जाति के भीतर की दुष्प्रवत्तियों को जलाने और प्रेम व सद्भावना को बढ़ाने का सबसे बड़ा पर्व है। हम और आप , अपने मन और समाज में व्याप्त दुष्प्रवत्तियों को समाप्त कर नए सिरे से जीवन आरंभ करें। होली दहन से पूर्व इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से पूजा अर्चना करती है। होली का दहन के पूर्व पुलिस थाना जीरन व पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा पर चौकी प्रभारी सिंघावत ने  शांति समिति की बैठक आयोजित कर सारी जानकारी ली गई। वहीं होलीका का दहन के आयोजकों से पुलिस सुरक्षा दृष्टि से सीधे संपर्क बनाए हुए हैं। चीताखेड़ा में बड़ी होली चौक, माली मौहल्ले में, बजरंग मंदिर के पास भटवाड़ा मौहल्ले में,नीम चौक, इंदिरा आवास कालोनी,राजीव कॉलोनी, रेगर मौहल्ला सहित आदि मौहल्लों में होलिका दहन किया जाएगा। रंगों की दुनिया अद्भुत और रहस्यमय है। होली का रंग हमारे व्यक्तित्व और मनोदशा को भी प्रभावित करता है। व्यक्तित्व व रंगों को जानने का अच्छा मौका और त्योहार होली ही है। होली दहन से रंगों के त्योहार की शुरुआत होती है जो निरंतर रंग तेरस तक चलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE