मनासा। मनासा अटल स्मृति सभागृह में बजरंगदल का त्रिशूल दीक्षा और संयोजक सम्मेलन विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मा. खगेन्द्र भार्गव, बजरंग प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, विभाग संयोजक खुमान सिंह सिसोदिया, जिला संयोजक दुर्गेश धनगर, जिला सहमंत्री विनोद माली, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका मंजू दीदी गेहलोद की उपस्थिति में रामदरबार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित, त्रिशूल की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए बजरंग दल प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार ने बताया कि हमारे देवी देवता के भी हाथों में शस्त्र धारण है, अतः हम सभी युवाओं को देश, धर्म, गौमाता, बहन बेटियों की रक्षा सुरक्षा के लिए शस्त्र होना चाहिए। साथ ही शौर्य कुंभ 29 मार्च में होने वाला है उसके बारे में बताया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मा. खगेंद्र भार्गव प्रांत संगठन मंत्री द्वारा अपने ओजस्वी उद्बोधन में बताया कि सभी भ्रमों, षडयंत्रों को तोड़ते हुए हिन्दू समाज की व्यापक शक्ति को संगठित करना है। आज वर्तमान समय में जो चुनौतीपूर्ण परिस्थिति बन रही है। उससे निपटने के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में एक बड़ी युवा शक्ति का खड़ा होना आवश्यक हो गया है। इतिहासकारों ने भ्रमित किताबें लिखकर सनातन परम्पराओं को मिथ्या बताने का षडयंत्र किया।
हिन्दू समाज को तोड़ने के अनेक षड्यंत्र वर्तमान में भी रचे जा रहे हैं। इसलिए संगठन के कार्यकर्ताओं को हिन्दू हम सब एक के सिद्धांत पर चलकर समाज की एकजुट शक्ति का निर्माण करके शौर्य कुंभ व बजरंग दल अभियान से हर युवा को जोड़ना है। हमारे खण्ड में हर मोहल्ले में बजरंग दल की समिति बनाना, रामोत्सव के निमित्त कार्य योजना बनाना, समिति को सक्षम समिति बनाना है।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड संयोजक सर्वेश झवर ने किया। अतिथि परिचय संगठन पद्धति से प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने करवाया ओर आभार जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह ने माना। इस अवसर पर प्रेम कुशवाह, कपिल आचार्य, तेजकरण मोदी, जगपाल फरक्या, मंगल सिंह, सावन चौहान, मिश्रीलाल खुँवार, अजय जगोलिया, प्रवीण मुजावदिया, चयन दरक, अविनाश आर्य, अनिल कुशवाह, राजू गोस्वामी, सहित प्रखंड ओर खंड के दायित्व वान कार्यकर्ता,मातृशक्ति उपस्थित रहे।