मनासा। नगर के माहेश्वरी समाज के पुर्व अध्यक्ष स्व. हनुमान प्रसाद दरक की स्मृति में श्री व्दारिका धीश मंदिर पर सुबह महाअभिषेक के बाद ध्वजारोहण कर महाआरती की गई ।दोपहर व्दारिका पूरी धर्मशाला में भव्य भजन संध्या आयोजित की गई भजन संध्या में इन्दौर के प्रसिद्ध भजन गायक सावन नागदा ने अपने मधुर संगीत मय भजनों पर भक्तजन झूमते हुए नाच रहे थे भजन संध्या में सांवरिया सेठ की शानदार झांकी फुलों से सजी हुई थीं। भजन संध्या में इन्दौर नीमच, मन्दसौर, राजस्थान से कई भक्तजन भजनों का आनंद लें रहे थे। सांवरिया सेठ के भजनों पर महिलाएं एवं पुरुष झुम झुम कर नाच रहे थे।