BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<     NEWS : जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पत्रकार.. <<     KHABAR : पोलायकला में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशि वालों का मौज-मस्ती से.. <<     REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 11:35 am
KHABAR : इको क्लब के पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, विजेताओं को दिए पुरस्कार, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में महाविद्यालय के इको क्लब के तत्वावधान में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के एक महत्वपूर्ण शार्टटर्म सात दिवसीय पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।
पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम शनिवार 15 मार्च को आयोजित हुआ जिसमें संस्था प्राचार्य डॉ प्रशांत मिश्रा, इको क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. प्रभावती भावसार, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.संजय जोशी , विद्यार्थी परिषद के परिसर अध्यक्ष उम्मेदसिंह एवं क्लब मेंबर प्रो. आशा जैन, डॉ.पुष्पकान्त भटनागर, विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित था। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरूस्कार के रूप में एक एक पौधा प्रदान किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में  बीए प्रथम  वर्ष की दिव्या माली ने प्रथम बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल कुमावत ने द्वितीय स्थान एवं माया धाकड़ बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

रंगोली प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रितु चौहान ने प्रथम एवं काजल कुमावत ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जागरूकता कार्यक्रम  अंतर्गत सिंगल यूज़ प्लास्टिक विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं योगिता राठौर, हर्षिता शर्मा ,निकिता कुंवर, रवीना कुंवर,रिया जैन ,श्वेता सोनी ,आलोक राठौर ,मयंक धनगर ने भाग लिया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में धर्मेंद्र सिंह चौहान बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान भूपेंद्र पाटीदार ने द्वितीय स्थान एवं महेंद्र शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता दायमा ने प्रथम एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रचना सुथार ने द्वितीय एवं बीए  तृतीय वर्ष की छात्रा माया पाटीदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संचालन प्रो  पुष्प कान्त भटनागर एवं आभार प्रो पूजा सेन ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE