रतलाम। डिस्पोजल के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद चाय की कई होटलों पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम की टीम ने डिस्पोजल का उपयोग करने पर एक होटल संचालक समेत निगम के वार्ड प्रभारी पर 500-500 रुपए का जुर्माना लगाया।
कार्रवाई अलकापुरी स्थित अपना रेस्टोरेंट पर की गई। स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह ने होटल संचालक व वार्ड क्रमांक 7 प्रभारी चंदन पर महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देश पर जुर्माना लगाया। इसके अलावा शहर के धानमंडी, हरदेवलाला की पिपली, नीमचौक आदि क्षेत्रों के दुकानदार व फुटकर व्यापारियों से अमानक पॉलिथीन जब्त की।
निगम कर्मचारी पर भी लगेगा जुर्माना
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया रतलाम नगर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगरीय क्षेत्र में चाय-कॉफी के डिस्पोजल व अमानक पॉलीथीन का निर्माण, विक्रय, भंडारण व उपयोग पर प्रतिबंधित किया है। प्रतिबंध के बाद भंडारण व उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चाहे वो निगम कर्मचारी ही क्यों ना हो। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में ऐसा ना हो इसलिए होटल संचालक व वार्ड प्रभारी पर जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।