BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<     NEWS : जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पत्रकार.. <<     KHABAR : पोलायकला में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशि वालों का मौज-मस्ती से.. <<     REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 11:48 am
KHABAR : रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर से निकलेगा भव्य ध्वज चल समारोह, 51 ध्वज पताका और धार्मिक झांकियों के साथ शहर में निकलेगी 4 गेर, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर वीरभद्र ध्वज चल समारोह समिति द्वारा 19 मार्च को रंगपंचमी पर्व पर नगर में निकलने वाले ध्वज चल समारोह की तैयारी प्रारंभ हो गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर से बुधवार शाम को ध्वज चल समारोह प्रारंभ होगा। इसके पहले दोपहर में सिंहपुरी से गेर प्रारंभ होकर महाकाल मंदिर पहुंचेगी। मंदिर समिति द्वारा ध्वज प्रदान किया जाएगा। इसी दिन शाम को शहर में सिंहपुरी, कार्तिक चौक, भागसीपुरा की गेर भी ध्वज निशान के साथ निकलेगी।


श्री महाकालेश्वर वीरभद्र ध्वज चल समारोह को लेकर तैयारी प्रारंभ हो गई है। दो दिन पहले मंदिर प्रांगण में श्री वीरभद्र का पूजन कर ध्वज का पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी व पुरोहितों की बैठक भी शनिवार को आयोजित हुई है। ध्वज चल समारोह समिति के अध्यक्ष आशीष पुजारी ने बताया कि परंपरानुसार रंगपंचमी पर्व 19 मार्च को संध्या के समय भगवान महाकाल और सभा मंडप में विराजित श्री वीरभद्र का पूजन करने के बाद ध्वज पूजन के साथ कोटितीर्थ कुंड की परिक्रमा कर ध्वज चल समारोह श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा। चल समारोह में 51 ध्वज पताका के साथ एक चांदी का ध्वज, श्री वीरभद्र जी का रथ और करीब 7 से 8 धार्मिक झांकियों के साथ ही भगवान महाकाल के सेहरा दर्शन की झांकी भी शामिल रहेगी। वहीं ढोल, ताशे, अखाड़े के साथ ही उज्जैन व अन्य स्थानों से आए बैंड भी धार्मिक गीतों की स्वर लहरी बिखेरते हुए शामिल रहेगें।


इन मार्गों से निकलेगा ध्वज चल समारोह
श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह श्री महाकाल मंदिर से पूजन के बाद प्रारंभ होकर तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, फव्वाराचौक, नईसड़क, कंठाल चौराहा, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, सराफा, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होकर वापस श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगा।


महाकाल मंदिर में सिंहपुरी की गेर को सौंपेंगे ध्वज
रंगपंचमी के अवसर पर सिंहपुरी से दोपहर में गेर निकलेगी। गेर विभिन्न मार्गों से होकर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद महाकाल मंदिर समिति द्वारा सिंहपुरी की गेर को ध्वज भेंट किया जाएगा। रंगपंचमी पर शहर में महाकाल मंदिर से चल समारोह प्रारंभ होगा। वहीं सिंहपुरी, भागसीपुरा, कार्तिक चौक से भी ध्वज चल समारोह प्रमुख मार्गों से होकर निकलेंगे। चल समारोह में ध्वज निशान, बैंड-बाजे, ढोल, विभिन्न अखाड़े, झांकी, गुरू मंडली के सदस्य शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE