BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<     NEWS : जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पत्रकार.. <<     KHABAR : पोलायकला में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशि वालों का मौज-मस्ती से.. <<     REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 12:22 pm
BIG REPORT : एमपी कानून अव्यवस्था की राजधानी, कमलनाथ बोले- पूरा देश मध्यप्रदेश की तरफ देख रहा और हालात ये, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चिंता जताई है। उन्होंने मामले को लेकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है बल्कि विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर पत्रकारों से चर्चा भी की। कमलनाथ ने कहा- मध्यप्रदेश कानून अव्यवस्था की राजधानी बनता जा रहा है। मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बनता जा रहा है। पूरा देश आज मध्य प्रदेश की तरफ देख रहा है और ये हालात हैं।


बता दें कि प्रदेश के मऊगंज जिले में बीते शनिवार को भड़के दंगे में एक पुलिसकर्मी (एएसआई) की मौत हो गई थी जबकि थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी और तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मऊगंज जिले के शाहपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आदिवासी युवक की मौत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में ए एस आई रामचरण गौतम की मौत हो गई थी। हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया, जिसके बाद भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा। इस मामले को लेकर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार पर हमलावर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE