नीमच। पोरवाल समाज समिति द्वारा 18 मार्च को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राजा टोडरमलजी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
पोरवाल समाज नीमच के अध्यक्ष शांतिलाल गुप्ता एलआईसी, सचिव प्रेमनारायण गुप्ता इंजीनियर, कोषाध्यक्ष कालूराम वेद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शहर के अम्बेडकर मार्ग पर स्थित राजा टोडरमल चौराहे पर कल 18 मार्च की दोपहर 3 बजे भव्य महाआरती का आयोजन रखा गया है।
महाआरती में अतिथि बतौर अखिल भारतीय पोरवाल महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चौपड़ा, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन (पप्पू) वैशय महासम्मेलन के संभाग के अध्यक्ष संतोष चौपड़ा, जिलाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, पार्षद सुमित्रा पोरवाल को भी आमंत्रित किया गया है।
आरती के पश्चात पोरवाल समाजजनों द्वारा एक वाहन रैली निकाली जायेगी जो राजा टोडरमल चौराहे से प्रारंभ होकर टीवीएस चौराहा, गायत्री मंदिर, कमल चौक, राजमंदिर टॉकीज, लायंस पार्क, नगर पालिका के सामने से होती हुई शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए रोटरी सामुदायिक भवन पहुंचेगी। यहां पर सांय 7 बजे समाज का भव्य आयोजन रखा गया है जिसमें सभी समाजजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम पश्चात रोटरी सामुदायिक भवन पर महाआरती होगी, उसके पश्चात सभी का सामूहिक सहभोज भी रखा गया है।