BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<     NEWS : जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पत्रकार.. <<     KHABAR : पोलायकला में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशि वालों का मौज-मस्ती से.. <<     REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 2:14 pm
BIG REPORT : बेटी की शादी के बाद उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शन, कहा- मेरे ऊपर हमेशा बाबा महाकालेश्वर की कृपा बरसी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रसिद्ध कवि व कथाकार कुमार विश्वास धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। नदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया। इस दौरान कुमार विश्वास पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दिए।


कवि कुमार विश्वास सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किए। मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। मंदिर समिति की ओर से प्रसाद और बाबा महाकाल की तस्वीर देकर सम्मान किया गया।


भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद कवि कुमार विश्वास ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘ मैं भगवान से क्या मांगू, वो तो सबका मन जानते है। वे पूरी दुनिया-देश के भोले भंडारी है। बाबा महाकाल की हमेशा मेरे ऊपर कृपा बरसी है। बाबा के आशीर्वाद से बेटी की शादी अच्छे से सम्पन्न हुईं। इसलिए मैं भगवान के चरणों में माथा टेकने आया हूं। यह मेरा सौभाग्य है।


आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की 2 मार्च को राजस्थान के उदयपुर में शादी हुई थी। अग्रता शर्मा, पवित्र खंडेलवाल के साथ विवाह के बंधन में बधीं। कुमार विश्वास ने भगवान महाकालेश्वर से बेटी के मंगल जीवन की कामना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE