इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है। आयोजन में क्या कुछ ऐसे लेकर पूरी प्लानिंग भी की जा चुकी है। आगामी रविवार को भक्त मंडल के सदस्यों के साथ ऐसे लेकर बैठक की जाएगी और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।
रणजीत हनुमान मंदिर में राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया- आयोजन को लेकर भक्त मंडल के प्रमुख सदस्यों के साथ एक बैठक हाल ही में की जा चुकी है। बैठक में तय किया गया है कि राम नवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु श्री राम शीश महल में विराजेंगे। पूरे मंदिर परिसर को शीश महल की तरह तैयार किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत में सुबह 6 बजे सात दिवसीय अखंड रामायण की स्थापना होगी। 8.30 से भगवान राम का महाभिषेक शुरू किया जाएगा। सुबह 9 बजे से श्रृंगार शुरू किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जाएगी। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।