BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<     NEWS : जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पत्रकार.. <<     KHABAR : पोलायकला में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशि वालों का मौज-मस्ती से.. <<     REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 3:21 pm
REPORT : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश, बोली- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखे, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभा गार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखें। एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी शिकायतों के निराकरण के लिए कैंप लगाए तथा कैंप से पूर्व आम लोगों को कैंप के बारे में सूचित भी करें। कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग आगामी समय में होने वाली फार्मर मीट के संबंध में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। गेहूं उपार्जन के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर उपार्जन की संपूर्ण जानकारी के साथ फ्लेक्स चस्पा करें।  सभी सर्वेयर की मैपिंग करें। भंडार क्षमता की संपूर्ण जानकारी रखें। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए। केंद्र पर बेसिक सुविधा जिसमें  पानी, छांव इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था हो। ई ऑफिस के अंतर्गत जिन विभागों के ई ऑफिस के कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं वह जल्द पूर्ण करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल,  जिलाधिकारी मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE