BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<     NEWS : जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पत्रकार.. <<     KHABAR : पोलायकला में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशि वालों का मौज-मस्ती से.. <<     REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 3:54 pm
KHABAR : पूर्व मंत्री बोले- होली मनाओ दो पैग ज्यादा पियो, भूपेंद्र का होली मिलन समारोह का वीडियो, कटारे बोले- डिप्रेशन का इलाज दवा से होता है, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। खुरई विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि होली मनाओ और दो पैग ज्यादा पियो। उनका यह वीडियो सामने आते ही कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटार ने तंज कसा है।


कटारे ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शराबबंदी की बातें कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह 2 पैग ज्यादा मारने की सलाह दे रहे हैं। गजब का दोहरा-चरित्र है। अपने अवैध शराब के कारोबार को बढ़ाने का इससे शानदार तरीका और क्या होगा? भूपेंद्र सिंह जी, डिप्रेशन का इलाज दवा से होता है, दारू से नहीं।


बोले- लोगों की धड़कनें ऊपर-नीचे हो रही होंगी
दरअसल, भूपेंद्र सिंह का वीडियो रविवार को खुरई में आयोजित होली मिलन समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में भूपेंद्र सिंह कह रहे हैं जनता ने विकास पर विश्वास किया है। हर चुनाव ज्यादा वोटों से जिताया है। अगला चुनाव 1 लाख वोटों से जीतेंगे, जिनको लिखना है लिख लो। बहुत से कैमरे चल रहे होंगे, बहुत से लोगों की धड़कनें ऊपर-नीचे हो रही होंगी। इसलिए भैया आज होली मनाओ और दो पैग ज्यादा पीयो, अबकी बार एक लाख पार।


नेता दो तरह के होते हैं, राजनीतिक और राजनेता
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दो तरह के नेता होते हैं, एक होते हैं राजनीतिक और दूसरे होते हैं राजनेता। राजनीतिक के दिमाग में हर समय किसी भी तरह चुनाव जीतने की जोड़-तोड़ और तिकड़म चलती रहती है। लेकिन, जो राजनेता होता है उसके मन में राजनीति नहीं, बल्कि सदैव राष्ट्रसेवा, राजधर्म और जनसेवा की ललक होती है।


मैंने हमेशा राजनेता की तरह सोचा और काम किया। सुशासन, अच्छा प्रशासन, सेवा, भलाई, कल्याण के लक्ष्य वाला राजनेता ही लोगों के दिलों पर राज करता है। राजनीतिक व्यक्ति पद, होर्डिंग, पोस्टर के साथ ही खत्म हो जाता है। लेकिन, राजनीति लोगों के मनों पर हमेशा राज करता है। उन्होंने कहा कि सत्ता केंद्रित राजनीति स्थायी नहीं होती जो राजधर्म और सेवा के लिए काम करते हैं वही स्थायी होते हैं। इसलिए सेवा और धर्म ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE