BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<     KHABAR : साईं पालकी यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण,.. <<     NEWS : अच्छी बारिश की कामना को लेकर आंवलहेड़ा में.. <<     KHABAR : लगातार बारिश से रौद्र रूप में बहा सिरवेल.. <<     NEWS : जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पत्रकार.. <<     KHABAR : पोलायकला में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशि वालों का मौज-मस्ती से.. <<     REPORT : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया सपत्नीक.. <<     VIDEO NEWS: दतिया में चुनावी रण का आगाज़,.. <<     बड़ा हादसा: क्रिकेट खेलते समय भरभराकर गिरी.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर.. <<     KHABAR : ग्वालियर में 30 सितंबर तक रेत खनन बंद,.. <<     KHABAR : तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मुख्य.. <<     BIG REPORT : बघाना में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क.. <<     BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 3:58 pm
BIG NEWS : एमपी सरकार ने छावा देखने कांग्रेस विधायकों को किया आमंत्रित, मूवी के बाद मंत्री-विधायकों के साथ डिनर करेंगे सीएम डॉ मोहन, विधानसभा में 20 मार्च को होली मिलन समारोह, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने छावा मूवी देखने के लिए कांग्रेस विधायकों को भी बुलाया है। एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सीएम की ओर से सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है। वहीं विधानसभा में 20 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।


सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को अपनी कैबिनेट के साथ छावा मूवी देखने जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मंत्री विधायकों के साथ लेक व्यू अशोका होटल के थिएटर में ‘छावा’ मूवी देखने जाएंगे। वहीं सरकार ने कांग्रेस विधायकों को भी फिल्म देखने के लिए बुलाया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने सीएम डॉ मोहन की ओर से सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म “छावा” को पूरे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री की थी। यह मूवी शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के जीवन पर केंद्रित है। छावा मूवी सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।


विधानसभा में होली मिलन समारोह
एमपी विधानसभा में 20 मार्च को होली मिलन समारोह होगा। सदन की कार्यवाही के बाद समारोह शुरू किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी सदस्यों को शामिल होने का आग्रह किया है।


डिनर पॉलिटिक्स
सीएम डॉ मोहन यादव छावा मूवी देखने के बाद मंत्रियों, विधायकों के साथ डिनर करेंगे। इधर, पूर्व सीएम कमलनाथ के घर पर कांग्रेस विधायक की डिनर पार्टी रहेगी। कमलनाथ ने सभी विधायकों को शाम 7ः30 बजे श्यामला हिल्स स्थित आवास पर डिनर के लिए बुलाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE