चित्तौड़गढ़। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य देव व न्याय शास्त्र के प्रणेता भगवान् महर्षि गौतम जी के जन्मोत्स्व के उपलक्ष में गौतम आश्रम गांधीनगर में तैयारियों हेतु द्वितीय बैठक महासभा के संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय सेवानिवृत पुलिस उप अधीक्षक के आतिथ्य एवं महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
गौतम जयंती आयोजन समिति के सह संयोजक सुरेंद्र गील ने बताया कि आगामी 30 मार्च रविवार को गौतम जयंती के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रमों के क्रम मे गौतम आश्रम गांधीनगर मे बैठक आयोजित हुई, जिसमंे समाज के प्रबुद्धजन, महासभा के पदाधिकारी, एवं युवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आगामी जयंती के आयोजनार्थ विभिन्न सुझाव दिये व आयोजन समिति के संयोजक राकेश गील ने अभी तक हुई तैयारियों का विवरण दिया।
बैठक मे युवक संघ अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा गौतम ने जयंती के उपलक्ष मे एक बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार कर इस हेतु युवक संघ कार्यालय मंत्री गोपेश पंचोली को सर्व सम्मती से बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का संयोजक मनोनीत किया गया।
बैठक मे महासभा संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय एवं महासभा जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा के द्वारा समाज के समस्त गणमान्य नागरिकों से अपील की कि गौतम जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
बैठक मे ओमप्रकाश शर्मा रुद, मदन शर्मा मरमी, मदन लाल शर्मा उपरेड़ा, जगदीश जोशी, बालकिशन द्विवेदी, कृष्णगोपाल व्यास, बद्रीलाल शर्मा, नरेशदत्त व्यास, योगेश शर्मा, शिव लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, गौरव शर्मा, दर्शन चतुर्वेदी, भरत चाष्टा, कवि नविन सारथी, गोविंद त्रिपाठी आदि समाज जन व पदाधिकारी उपस्थित रहे।