BREAKING NEWS
NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 11:46 am
KHABAR : प्रेस क्लब जिला नीमच के कार्यालय का उद्घाटन, कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रेस क्लब जिला नीमच के अध्यक्ष अजय चौधरी के मार्गदर्शन में होली मिलन समारोह एवं कार्ड वितरण के साथ जिले में प्रेस क्लब कार्यालय का शुभारंभ किया गया। 
इस अवसर पर नीमच नगर की प्रथम नागरिक स्वाति गौरव चोपड़ा एवं समस्त पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे। स्वाति गौरव चोपड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रेस क्लब जिला नीमच अन्य संगठनों से हटकर निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्थन कर रहा है, प्रेस क्लब जिला नीमच के समस्त सदस्यों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए उन्होंने प्रेस को मजबूती देने में पत्रकारों की भूमिका को सराहा।
इस अवसर पर स्वाति गौरव चोपड़ा, प्रदेश हलचल के संपादक महेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार अमृतलाल पाटीदार, जगदीश सेन आदि ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि कार्यालय में पत्रकारों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ ही समाचार बनाने की का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पत्रकार साथियों की सुविधा के लिए कार्यालय पर 5 कंप्यूटर लगाए जायेंगे जिससे शहरी एवं ग्रामीण पत्रकार साथी यहां बैठ कर अपना कार्य कुशलता से कर सके। प्रेस क्लब कार्यालय में सभी पत्रकार साथी को किसी कारणवश  नीमच रुकना पड़ जाए तो रुकने ओर भोजन के लिए परेशान ना होना पड़े ऐसी व्यवस्था भी की जाएगी।  कार्यक्रम का संचालन नीमच हेडलाइंस के संपादक अविनाश जाजपुरा ने करते हुए सभी पत्रकार साथियों के परिचय के साथ अनुभव एवं अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की,  अध्यक्ष अजय जगदीश चंद्र चौधरी ने सभी को आश्वत किया कि नीमच जिले के किसी भी क्षेत्र में हमारे प्रेस क्लब के साथी के साथ कोई भी घटना घटित होती है तो प्रेस क्लब उसके लिए आधी रात में भी खड़ा है, बस आप गलत ना हो, गलत के साथ प्रेस क्लब नही होगा चाहे वो अपना सदस्य हो या पदाधिकारी सब के लिए नियम एक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के सभी नगरों से सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी का स्नेह भोज रखा गया, कार्यक्रम के अंत में आभार रामपुर नगर अध्यक्ष शंकर भाटी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE