झाबुआ। जिले के पेटलावद तहसील के अंतर्गत आने वाला ग्राम बामनिया के रतलाम मार्ग पर एक मोटरसाइकिल गैरेज दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई यह दुकान बामनिया निवासी हसरत पिता सलीम बागवान की बताई जा रही है इस आगजनी में मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स, और सुधारने के लिए रखी मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई, मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर सुरक्षा करते हुए आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस आगजनी में करीब 4 मोटरसाइकिल तेयार ओर एक मोटरसाइकिल खुली हुई रखी थी दुकान में पार्ट्स के साथ फर्नीचर, आइल, जलकर पूरी तरीके से राख हो गया एक स्क्रू तक नहीं बचा आग से पत्तरे की दुकान गर्म होकर लाल हो गई थी जिससे पड़ोस में क्लीनिक का सामान भी चपेट में आ गया।
जिस दुकान में आग लगी, उसके पास में खाली जगह पर कचरा इकट्ठा कर आग जलाई जाती है फिलहाल चर्चा में उसी को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। दुकान करीब 7 से 8 साल पुरानी बताई जा रही है दुकानदार ने अभी-अभी 50000 का लोन लेकर दुकान में सामान भरा था इस आगजनी की घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं।