BREAKING NEWS
KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2025, 12:08 pm
KHABAR : युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच की बैठक संपन्न, नवीन जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। युवा मेघवाल समाज संगठन जिला नीमच की साधारण सभा की बैठक का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल 2025 रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर पर किया गया। सर्व प्रथम बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके बैठक की शुरुआत की गई। तत्पश्चात मेघवाल समाज छात्रावास हेतु क्रय की गई जमीन के लिये समाज जनों से ली गई अमानत राशि 400000/- चार लाख रुपये को शीघ्र से शीघ्र वापस लौटाई जाने हेतु ठोस योजना बनाई गई। 
कोषाध्यक्ष दशरथ चौरड़िया द्वारा वित्तिय वर्ष 2024-25 का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया । वित्त वर्ष के पुर्व में 33583/- रू पूर्व बेलेंस था व वर्तमान में कुल 930205/- नौ लाख तीस हजार दो सौ पाँच रुपए की आय हुई व 904100/- नौ लाख चार हजार एक सौ रुपये का व्यय होना बताया गया एवं 59688/- रू शेष बैंक बेलेस होना बताया गया । इसके बाद कार्यकारिणी विस्तार किया गया जिसमें  संगठन के वर्तमान जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र सूर्यवंशी के द्वारा अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर गोपाल कृष्ण श्रीमाल (शिक्षक) लसुड़ी तंवर को नवीन जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसको युवा मेघवाल समाज संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों की सहमति से राकेश जावरिया प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवीन जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। 
प्रदेश अध्यक्ष महोदय द्वारा वर्तमान जिला कार्यकारिणी को शून्य घोषित किया गया व नवीन जिलाध्यक्ष को एक माह के अंदर अपनी नवीन कार्यकारणी घोषित करने के लिए निर्देश दिये गए। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश जावरिया का कार्यकाल पूरा होने पर शम्भुलाल भियाँजा सेवानिवृत्त प्राचार्य कुकड़ेश्वर द्वारा पुनरू जावरिया साहब को प्रदेश अध्यक्ष बनाने हेतु प्रस्ताव रखा जिस पर साधारण सभा में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों द्वारा एक मत में प्रस्ताव पास कर वापस प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।
उक्त बैठक में राकेश जावरिया साहब प्रदेश अध्यक्ष युवा मेघवाल समाज संगठन मप्र, कैलाश चंद्र सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच, बीएल परमार बी ई ओ साहब नीमच, बीएल जावरिया बी ई ओ साहब चिताखेड़ा, प्रकाश मेघवाल पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच, हिरालाल मेघवाल सर बाँस खेड़ा, कारुलाल मेघवाल सर जावी, शम्भुलाल भींयाजा सेवानिवृत्त प्राचार्य कुकड़ेश्वर, प्रह्लाद डाँगी डॉक्टर साहब पुर्व कोषाध्यक्ष, अमृत जलवानिया, लक्ष्मीनारायण मेघवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मेघवाल समाज संगठन मप्र, कन्हैया लाल मेघवाल  प्रदेश महासचिव विनोद मेघवाल  जिला सचिव युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच, महेश चौहान जिला महासचिव युवा मेघवाल समाज संगठन मप्र, दशरथ चौरड़िया महागढ़ कोषाध्यक्ष युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच, गोपाल कृष्ण श्रीमाल लसुड़ी तंवर, अरविंद परमार डॉक्टर साहब बाग पिपलिया, मुकेश बसेर मनासा, गोविंद राम वर्मा डॉक्टर साहब उमाहेड़ा, दिनेश मेघवाल आमली खेड़ा, विनोद मेघवाल आमली खेड़ा, जगदीश मेघवाल पेन्टर साहब नीमच, भागीरथ चौरड़िया पेंटर साहब मनासा, रमेश मेघवाल ठेकेदार साहब मनासा, प्रेम सुख मेघवाल मंत्री साहब जवासा, सत्यनारयण ररोतिया हतुनिया, डॉक्टर विक्रम मेघवाल नीमच गोपाल जावरिया जमुनिया कलां एवं पंकज सुनार्थी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय रही। 
युवा मेघवाल समाज संगठन मप्र के समस्त पदाधिकारियों एवं समाज जनों के बैठक में पधारने पर युवा मेघवाल समाज संगठन नीमच मीडिया प्रभारी अमृत जलवनिया नीमच द्वारा हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE