मंदसौर। सामाजिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार पुरी सक्रियता से कार्य करने वाले बालागुड़ा युवा पत्रकार दिलराज शर्मा को विश्वकर्मा काष्ट एवं लोह कला कल्याण संगठन के प्रदेश महामन्त्री पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा द्वारा की गई है। शर्मा की नियुक्ति से इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार माना है।